गोंडा, मई 24 -- रुपईडीह। कटरा विधानसभा क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती को लेकर भाजपा विधायक बावन सिंह ने अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं ऊर्जा मंत्री को एक पत्र देकर बिजली कटौती की समस्या का समाधान करने की मांग की। भाजपा विधायक बावन सिंह में अपर सचिव ऊर्जा एवं ऊर्जा मंत्री को एक पत्र देकर कहा कि कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र के बिजली उप केंद्र आर्य नगर ,चदवतपुर, खरगूपुर, कटरा बाजार,व दुबहा बाजार क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को महज सात आठ घंटे ही बिजली मिल पाती है। रात्रि में बिजली कटौती होने के कारण सभी लोग घरों के बाहर रहने के लिए विवश है। जिसकी शिकायत उपभोक्ताओं द्वारा किया जा रहा है।ऐसी स्थिति में बिजली की अघोषित कटौती बंद करते हुए बिजली की समस्या का समाधान करने संबंधी एक पत्र दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...