बिजली कटौती को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, हंगामा कर लगाया जाम
मुजफ्फर नगर, मई 22 -- भीषण गर्मी में हो रही बिजली कटौती को लेकर देर रात्रि में लोगों का गुस्सा फूट गया। गुस्साए लोगों ने जानसठ रोड पर पहुंच कर जमकर हंगामा किया और सड़क पर जाम लगा दिया। इतना ही नहीं सड़क के बीच में वाहनों को खडा करा रास्ता बंद कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए लोगों को समझाने का प्रयास किया। भीषण गर्मी में बिजली कटौती को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। बढते लोड के कारण आपूर्ति पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। दिन और रात्रि में कई घंटे के लिए गायब हो रही बिजली को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। यह भी पढ़ें- लखनऊ में बिजली संकट! लोगों ने किया सड़कों पर चक्का जाम, उपकेंद्रों पर पथराव गुरवार की देर रात्रि में बिजली कटौती को लेकर लोगों का गुस्सा फूट गया। रात्रि में जानसठ रोड क्षेत्र के कई मोहल्लों की बिजली कई घंटे गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.