हाथरस, मई 1 -- हाथरस। शहर में इन दिनों लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। भीषण गर्मी के बीच बार बार बिजली गुल होने से लोगों का हाल बेहाल है। इस गंभीर समस्या को लेकर जनता में आक्रोश को देखते हुए हाथरस के पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वर्तमान में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती पर व्यापारियों का प्रदर्शन ऐसे में बिजली की आंख-मिचौली ने कोढ़ में खाज का काम किया है। दिन हो या रात, किसी भी समय घंटों तक बिजली गायब रहने से न केवल लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.