बिजली कटौती को लेकर डारनी बिजलीघर पर किसानों की नारेबाजी
संभल, मई 21 -- थाना क्षेत्र के डारनी स्थित बिजलीघर पर बुधवार को ग्रामीणों और किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। लगातार हो रही बिजली कटौती और कृषि पोषक लाइन ठप रहने से नाराज ग्रामीणों ने बिजलीघर पहुंचकर प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि दिनभर लाइन सही करने के नाम पर बार-बार शटडाउन लिया जाता है, जिससे घंटों बिजली गुल रहती है। वहीं, रात में चन्दौसी से कटौती का हवाला देकर आपूर्ति बंद कर दी जाती है। लगातार बिजली संकट के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है, जबकि किसानों की फसलें भी सूखने लगी हैं। बुधवार को छाबड़ा, धनुपुरा, डारनी, कुढफतेहगढ़, खबरिया और भगतपुर समेत कई गांवों के किसान और ग्रामीण बड़ी संख्या में बिजलीघर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पंकज कुमार उर्फ अंकित कुमार, सुमित कुमार सिंह, बं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.