बदायूं, अप्रैल 26 -- बिजली सप्लाई की गंभीर समस्या को लेकर क्षेत्र के किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को बड़ी संख्या में किसानों ने विद्युत वितरण खंड तृतीय के तहत आने वाले रतनपुर कोट भानपुर बिजलीघर का घेराव कर प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि उन्हें 24 घंटे में निर्धारित 10 घंटे की जगह मुश्किल से दो घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि स्थानीय लाइनमैनों की मनमानी के चलते हालात बदतर हो गये हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी स्टीमेट के लाइन शिफ्टिंग की जा रही है और पैसे लेकर फीडरों पर अतिरिक्त लोड बढ़ाया जा रहा है, जिससे सप्लाई और अधिक प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- अमनौर में अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशानी, उपभोक्ताओं में बढ़ा आक्रोश संविदा कर्मचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.