बिजली कटौती के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, किया प्रदर्शन
चंदौली, मई 22 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी में बिजली विभाग और ठेकेदार की आपसी खींचतान का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। जिससे लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीण लामबंद होकर अमड़ा विद्युत उपकेन्द्र पहुंच गए और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि अमड़ा बिजली उपकेंद्र के रेरुआ, जेवरियाबाद, धीना, ककरैत, असना, विश्व बैंक, बरहनी सहित कुल आठ फीडर संचालित होते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यहां रेरुआ फीडर से संचालित बरहनी, परसियां और भदखरी गांव को आपूर्ति होती है। लेकिन लगातार कटौती होने से आजिज ग्रामीण गुरुवार को अमड़ा उपकेंद्र पर गुरुवार को पहुंचकर बरहनी फीडर से जोडकर आपूर्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- जर्जर तार व पोल के चलते बिजली लाइन में फॉल्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.