हरिद्वार, मार्च 25 -- अघोषित बिजली कटौती के विरोध में व्यापारियों ने न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष मृदुल कौशिक के संयोजन में चंद्राचार्य चौक पर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि व्यापारी मंदी की मार झेल रहे हैं। बिजली विभाग द्वारा अघोषित बिजली कटौती किए जाने से व्यापारियों पर दोहरी मार पड़ रही है। मध्य हरिद्वार क्षेत्र में रोजाना घंटों के हिसाब से अघोषित बिजली कटौती जा रही है। भारी भरकम बिजली बिलों का भुगतान करने के बावजूद बिजली नहीं मिल रही है। बिजली जाने पर काम पूरी तरह ठप हो जाता है। बिजली जाने का कारण भी स्पष्ट नहीं किया जा रहा है। मृदुल कौशिक ने कहा कि फोन करने पर विभाग के अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। व्यापारियों का एवं आमजन का शोषण किया जा रहा है। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.