लखीमपुरखीरी, जून 29 -- गर्मी में अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्याओं को लेकर शनिवार से पावर हाउस पर चल रहा किसानों का धरना सोमवार तीसरे दिन स्थगित कर दिया गया। किसानों और ग्रामीणों से सोमवार को बिजली विभाग के अफसरों ने बातचीत करके आश्वासन दिया। इसके बाद यह धरना स्थगित कर दिया गया। शनिवार से इलाके के तमाम किसान और ग्रामीण पावर हाउस पर धरने पर बैठ गए थे। वे बिजली की अंधाधुंध कटौती तथा लो वोल्टेज की समस्या को लेकर नाराज थे। उनका कहना था कि ओवरलोडिंग और रात में रोस्टिंग के चलते बिजली कटौती की जा रही है। इससे लोगों की रातों की नींद तक हराम हो गई है। यह भी पढ़ें- अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से नाराज किसानों का धरना सोमवार को पावर हाउस पर धरने पर बैठे किसानों व ग्रामीणों से बात करने बिजली महकमे के ईई रवींद्र यादव, एसडीओ निशांत कुशव...