बिजली कटौती के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन
बाराबंकी, जून 25 -- निन्दूरा, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के बैनर तले क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों और छात्र-छात्राओं ने बिजली विभाग की कार्यशैली तथा क्षेत्र में व्याप्त लो-वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती के विरोध में बाबागंज जनकपुर विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सतीश कुमार यादव के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ों लोगों ने नारेबाजी करते हुए विभाग के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई और मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। किसानों को सिंचाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं व्यापारी और छात्र-छात्राएं भी परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्धारित 18 घंटे की विद्युत आपूर्ति नहीं मिल रही है, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.