मुरादाबाद, अप्रैल 23 -- बिलारी भारतीय किसान टिकैत यूनियन के पदाधिकारीयों ने देहात क्षेत्र में चरमराती विद्युत आपूर्ति से परेशान होकर शुक्रवार को विद्युत उपखंड कार्यालय पर धरना देंगे। जिसको लेकर गुरुवार को सभी पदाधिकारी ने एसडीओ विद्युत को ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके संगठन द्वारा पिछले कई दिनों से देहात क्षेत्र में लगातार ध्वस्त होती विद्युत आपूर्ति को लेकर कई बार अवगत कराया जा चुका है, परंतु अभी तक विद्युत आपूर्ति में कोई भी सुधार नहीं हो पाया है उन्होंने कहा कि शुक्रवार को विद्युत उपखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से तहसील अध्यक्ष रणवीर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष कुंदरकी प्रेमपाल सिंह जयवीर सिंह जिला प्रवक्ता माजिद हुसैन ब्लॉक बिलारी अध्यक्ष नेपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.