बिजली कटौती के बीच डीजल सीमा से उद्योगों पर गहराया संकट
बागपत, जून 15 -- बागपत। बिजली कटौती से जूझ रहे औद्योगिक क्षेत्रों में अब डीजल खरीद पर तय सीमा ने उद्यमियों की चिंता और बढ़ा दी है। पेट्रोल पंपों से प्रतिदिन 200 लीटर से अधिक डीजल नहीं मिलने के कारण जिले के कई उद्योगों में उत्पादन प्रभावित हो रहा है। हालात इतने खराब हो गए कि कई फैक्ट्रियों में दोपहर बाद उत्पादन बंद करना पड़ रहा है। उद्यमियों का कहना है कि लगातार बिजली कटौती के बीच उद्योग पूरी तरह जेनरेटर पर निर्भर हैं, लेकिन डीजल की सीमित उपलब्धता के कारण उत्पादन बनाए रखना मुश्किल हो रहा है। उद्यमियों का कहना है कि जिले के अधिकांश औद्योगिक प्रतिष्ठान अपने जेनरेटर सेट चलाने के लिए प्रतिदिन 200 लीटर से अधिक डीजल की खपत करते हैं। कई उद्योग तीन से चार शिफ्टों में संचालित होते हैं और बिजली कटौती बढ़ने पर जेनरेटर ही एकमात्र सहारा बचता है। उनका क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.