बिजली कटौती के खिलाफ मांडा रोड विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन
गंगापार, जून 1 -- क्षेत्र में लगातार बढ़ रही विद्युत समस्याओं, अनियमित बिजली आपूर्ति, लो-वोल्टेज, बिजली बिलों में गड़बड़ी, जर्जर तारों एवं खंभों तथा विद्युत विभाग के कर्मचारियों की कार्यशैली को लेकर ग्राम पंचायत युवा टीम मांडा ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता एवं उपखण्ड अधिकारी मांडा रोड को 20 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। यह आंदोलन युवा नेता अमित पाण्डेय रफ्तार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रदर्शन और नारेबाजी के दौरान इंस्पेक्टर मांडा अनिल कुमार वर्मा व चौकी इंचार्ज भारतगंज हर्ष कुमार के नेतृत्व में पुलिस कर्मी भी एहतियातन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.