बिजली कटौती के खिलाफ पाथरडीह डीवीसी ग्रिड पर प्रदर्शन
धनबाद, जून 24 -- उमस भरी गर्मी के बीच सिंदरी और बलियापुर क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती के खिलाफ मंगलवार को पाथरडीह स्थित डीवीसी ग्रिड सब स्टेशन पर जोरदार प्रदर्शन हुआ। भाकपा माले सिंदरी नगर व बलियापुर कमेटी के बैनर तले आयोजित एक दिवसीय हुड़का जाम और धरना प्रदर्शन हुआ। सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो और माले नेताओं के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों ग्रामीणों के भारी आक्रोश और नारेबाजी के आगे आखिरकार डीवीसी प्रबंधन को मांग माननी पड़ी। डीवीसी प्रबंधन ने तुरंत वार्ता का प्रस्ताव रखा। इसके बाद गोशाला ओपी प्रभारी शंभुनाथ सिंह की मध्यस्थता में डीवीसी के कार्यपालक अभियंता अमित चौधरी, विधायक चंद्रदेव महतो और माले नेताओं के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हुई। विधायक व माले के नगर सचिव राजीव मुखर्जी ने बताया कि वार्ता के दौरान डीवीसी प्रबंधन ने क्षेत्र में बिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.