बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस का फीडर पर घेराव
गंगापार, अप्रैल 30 -- बिजली कटौती, खराब पड़े ट्रांसफार्मर और स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र कौड़िहार का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार व बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। पीसीसी सदस्य आशीष पांडेय ने कहा कि प्रदेश में स्मार्ट मीटर योजना से आमजन परेशान है। किसानों, मजदूरों और गरीबों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। जबकि इसका लाभ बड़े उद्योगपतियों को मिल रहा है। उन्होंने मांग की कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर योजना को तत्काल समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जाता है, जबकि हकीकत में 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस-आप भी आंदोलन को त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.