भदोही, मई 10 -- भदोही, संवाददाता। एक बार फिर इन दिनों जनपद में भीषण गर्मी की आमद हुई है। तीखी धूप के कारण गर्मी से लोग बेहाल हैं। उधर, बिजली विभाग द्वारा शहर से लेकर गांवों में इन दिनों रात को साढ़े आठ बजे से लेकर 11 बजे तक आपूर्ति बाधित कर दी जा रही है। जिससे लोगों के आंखों से नींद गायब है। बता दें कि इन दिनों ग्रामीण फीडरों खासकर रयां, मोढ़ एवं फत्तूपुर में बिजली आपूर्ति पटरी से उतर गई है। कटौती के कारण खेती-बारी का काम जहां प्रभावित हो रहा है। वहीं, लोगों की नींद नहीं पूरी हो पा रही है। मोढ़ फीडर के साथ ही शहर में इन दिनों साढ़े आठ बजे रात से लेकर 11 बजे तक आए दिन कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी एवं उमस के साथ ही मच्छरों के प्रकोप के कारण लोगों को रात भर जागकर काटना पड़ा। फोन करने पर न तो अफसरों ने और न ही कर्मियों ने कोई सार्थक जबाव दि...