बिजली कटौती की प्रभावी मानीटरिंग शुरू, व्हाट्सऐप पर देनी होगी सूचना
मुरादाबाद, जून 3 -- जिलाधिकारी की बैठक के बाद बिजली कटौती की हाई लेबल मॉनीटरिंग शुरू हो गई है। जिलाधिकारी ने कहा है कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को शामिल करते हुए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जा रहा है। जिसके माध्यम से विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाएगी। जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैसिंया और नगर विधायक के साथ सभी विभागों की बैठक के बाद यह फैसला हुआ था इस पर अमल शुरू किया गया है। डीएम ने कहा बिजली मूलभूत जरूरत है आंधी तूफान आने पर जल्द सक्रिय होकर फाल्ट ठीक करें। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.