बिजनौर, मई 28 -- चांदपुर। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की मासिक पंचायत बुधवार को विद्युत वितरण खंड चांदपुर कार्यालय फीना मार्ग पर आयोजित हुई। पंचायत की अध्यक्षता सतवीर सिंह एवं संचालन सुभाष चौधरी ने किया। पंचायत में जलीलपुर ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह काकरान ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से किसानों की फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार किसानों को 10 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है और दो-दो घंटे की कटौती कर किसानों को परेशान किया जा रहा है। पंचायत में स्मार्ट मीटरों पर रोक लगाने, खराब बिलों की जांच कराने, जर्जर बिजली लाइनों को बदलने, नहरों में पानी छोड़े जाने तथा आवारा पशु, गुलदार और बंदरों को पकड़वाने की मांग उठाई। साथ ही बासटा रोड स्थित नईम अहमद की आरा मशीन के प...