बिजली कटौती और लो वोल्टेज से लोग बेहाल
बागपत, जून 29 -- बड़ौत। भीषण गर्मी और उमस के बीच बड़ौत शहर व आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती और लो वोल्टेज ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दिनभर चिलचिलाती धूप झेलने के बाद रात में भी निर्बाध बिजली न मिलने से लोगों की नींद उड़ गई है। लगातार ट्रिपिंग और कम वोल्टेज के कारण पंखे, कूलर और एसी प्रभावी ढंग से नहीं चल पा रहे हैं, जबकि कई घरों में विद्युत उपकरण खराब होने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। इन दिनों तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। ऐसे में बिजली की बढ़ी मांग के बीच आपूर्ति व्यवस्था बार-बार लड़खड़ा रही है। यह भी पढ़ें- बढ़ती उमस और गर्मी के साथ घट रहा बिजली का वोल्टेज, लोगों की नींद हराम शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई स्थानों पर रोजाना छह से आठ घंटे तक बिजली बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी उठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.