बिजली कटौती और लो वोल्टेज से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन
कुशीनगर, जून 28 -- नेबुआ नौरंगिया, हिन्दुस्तान संवाद। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कोटवा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश शनिवार को सड़क पर देखने को मिला। सेखुई चौराहे पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा。
ग्रामीणों की समस्या ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से न तो निर्धारित समय के अनुसार बिजली मिल रही है और न ही पर्याप्त वोल्टेज। लो वोल्टेज के कारण पंखे, कूलर, पानी की मोटर और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। भीषण गर्मी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.