बिजली कटौती और लो वोल्टेज से गुस्साए ग्रामीणों का बिजलीघर पर हंगामा, दो घंटे फीडर बंद
सहारनपुर, मई 23 -- सरसावा, संवाददाता। लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को बिजलीघर पहुंचकर करीब दो घंटे तक जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि पर्याप्त बिजली न मिलने से खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है और घरेलू उपकरण तक सही से नहीं चल पा रहे हैं। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे गांव कुतुबपुर के दो दर्जन से अधिक ग्रामीण बिजलीघर पहुंचे और नाराजगी जताते हुए फीडर बंद कर दिया। प्रदर्शन कर रहे विकास, कर्म सिंह, आकाश, पप्पू और दिलशाद आदि का कहना था कि रातभर में केवल तीन घंटे ही बिजली मिल रही है, उसमें भी बार-बार कट लग जाते हैं। यदि बिजली आती भी है तो वोल्टेज इतनी कम रहती है कि पंखे तक नहीं चलते और न ही मोटर चल पा रही हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं, जिससे आम जनजीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.