गाज़ियाबाद, अप्रैल 5 -- गाजियाबाद, संवाददाता। शहरी क्षेत्र में रविवार को कई इलाकों में बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या रही। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बिजली की लाइन में फॉल्ट होने से लोग परेशान रहे। गोविन्दपुरम, सदरपुर गांव, रहीसपुर, चिरंजीव विहार में सुबह के वक्त कई बार ट्रिपिंग रही। पांच से दस मिनट के लिए बिजली ट्रिपिंग रही। लाल कुआं और विजयनगर क्षेत्र में सुबह और दोपहर के वक्त तीन से चार घंटे की बिजली कटौती रही। बिजली कटौती होने से के साथ पानी संकट भी झेला। विजयनगर के लोगों का कहना है कि एक सप्ताह से बिजली को लेकर परेशानी चल रही है। शिकायत करने पर भी समाधान नहीं किया जा रहा।----विद्युत उपकेंद्र के लिए जमीन नहीं मिलीगर्मी के दिनों में सबसे ज्यादा बिजली संकट विजयनगर क्षेत्र में रहता है। आठ से दस घंटे रोजाना बिजली कटौती रहती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.