गाज़ियाबाद, जून 27 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। भीषण गर्मी में बिजली कटौती और ट्रिपिंग से लोगों को राहत नहीं मिल रही। शुक्रवार की रात गोविंदपुरम समेत 20 इलाकों में बिजली कटौती और ट्रिपिंग रही। शनिवार दिन में भी कई इलाकों में तीन से चार घंटे की बिजली कटौती रही। शासन ने शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश दिए हैं। इसके बावजूद शहरी क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती हो रही है। गर्मी में बिजली गुल होने से लोग परेशानी झेल रहे हैं। गर्मी में नियमित रूप से एसी और कूलर चलने से बिजली की मांग 1800 मेगावाट तक जनपद में पहुंच गई है। यह भी पढ़ें- सोसाइटी में कई घंटों की बिजली कटौती से लोग परेशान इस कारण ओवरलोड की समस्या भी पैदा हो रही है। ओवरलोड के चलते बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। शुक्रवार रात 10 बजे से लेकर तीन बजे तक गोविंदपुरम क्षेत्र में बि...