बिजली कटौती और ट्रिपिंग से नाराज ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर जड़ा ताला
चंदौली, मई 22 -- पीडीडीयू नगर/बबुरी, हिटी। भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराने लगी है। जिलेभर में अघोषित और मनमानी कटौती के चलते लोगों का इस गर्मी में जीना मुहाल होने लगा है। हाल यह है कि शहर हो या ग्रामीण लगातार ट्रिपिंग से घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। बबुरी क्षेत्र में हो रही कटौती से आजिज ग्रामीण और उपभोक्ता गुरुवार की आधी रात करीब 12 बजे बबुरी उपकेंद्र पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने केंद्र पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए। इस दौरान लोगों ने विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। गर्मी बढ़ने कारण जिले में ढाई सौ मेगावाट की खपत बढ़ गई है। जबकि सामान्य दिनों में 125-150 मेगवाट खपत रहती है। यह भी पढ़ें- अघोषित कटौती व ट्रिपिंग से आमजन परेशानबिजली कटौती की स्थिति बिजली कटौती का यही हाल जिले प्रमुख शहर पीडीडीयू नगर से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.