बलरामपुर, जून 24 -- बलरामपुर। जिले में नगर सहित लगभग दो दर्जन ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की स्थिति संतोषजनक नहीं है। लोगों का कहना है कि निर्धारित समय के अनुसार बिजली नहीं मिल रही, जिससे गर्मी के बीच उनका जीवन प्रभावित हो रहा है। दिन में लगातार कटौती व रात में बार-बार ट्रिपिंग की समस्या आम हो गई है। उमस भरी गर्मी के कारण बिजली जाने के बाद घरों में रहना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है क्योंकि अधिकांश लोग मोटर व सबमर्सिबल पंपों पर निर्भर हैं। बिजली न मिलने से किसानों को भी सिंचाई कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शहरों की अपेक्षा गांवों में बिजली आपूर्ति कम होने से सबसे अधिक दिक्कत उन्हें उठानी पड़ रही है। जिले के कई गांवों में लो-वोल्टेज की समस्या से...