बिजली कटौती और अव्यवस्था के खिलाफ ज्ञापन
बलिया, मई 21 -- सिकन्दरपुर (बलिया)। बिजली कटौती, लो-वोल्टेज, ट्रिपिंग आदि की दिक्कतों से लोग त्रस्त हो गए हैं। गुरुवार को स्थानीय लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की। बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने अघोषित कटौती पर रोक लगाते हुए समुचित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। ग्राम सभा किकोड़ा में 250 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग भी की। बताया कि ट्रांसफार्मर का फाउंडेशन पहले से तैयार है लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं होने से आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उपभोक्ताओं ने मीटर रीडिंग में भी अनियमितता का आरोप लगाया। ज्ञापन देने वालों में पुष्कर राय, राजेश राय, प्रेमशंकर, महेश कुमार, रमेश राजभर, गुलाबचंद, सोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.