मेरठ, अप्रैल 30 -- फोटो मेरठ। सपा नेता सरदार परविंदर सिंह ईशू के नेतृत्व में गुरुवार को लोगों ने थापरनगर इलाके में बिजली कटौती एवं स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी हाथों में घड़े लिए हुए थे। सरदार परविंदर सिंह ईशू ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जनता परेशान है। अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे। महिलाओं ने मीटर तक उखाड़ दिये। रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर भी आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अभी तो गर्मी की शुरूआत ही है। अभी से घंटों-घंटों बिजली गुल हो रही है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो रहा। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस-आप भी आंदोलन को तैयार प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली अनापूर्ति में सुधार नहीं हुआ एवं स्मार्ट मीटरों से संबंधित उपभोक्ताओं की सम...