बिजली कटौती : शिक्षण संस्थानों में भी बिजली कटौती का असर, उमस भरी गर्मी के बीच बच्चें शिक्षा लेने को मजबूर
रामगढ़, अप्रैल 28 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले में इन दिनों लगातार हो रही बिजली कटौती ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। आम लोगों से लेकर खास तबके तक सभी इससे परेशान हैं, लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच जब तापमान लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में स्कूलों में पढ़ाई करना बच्चों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है। जिले के विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए तो पहुंच रहे हैं, लेकिन बार-बार बिजली गुल होने से कक्षाओं का माहौल बेहद कठिन हो जाता है। पंखे बंद होने के कारण कमरे में उमस बढ़ जाती है और बच्चों का ध्यान पढ़ाई से भटकने लगता है। स्कूलों में एक ही कमरे में दर्जनों बच्चे बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं, जहां गर्मी और पसीने के बीच वे किसी तरह अपनी पढ़ाई जारी रखने को मजबूर हैं। स्थिति यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.