बिजली कटौती: कहीं 13 तो कहीं 8 घंटे गुल रही बत्ती
वाराणसी, जून 11 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मंगलवार रात नौ बजे और फिर रात एक बजे के आसपास आई आंधी ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया। एचटी लाइन और ट्रांसफार्मरों में खराबी, ओवरलोडिंग एवं ट्रिपिंग के चलते कहीं आठ तो कहीं 13 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। नगवा उपकेंद्र से जुड़े लोगों को कटौती का दंश झेलाना पड़ा। दो घंटे बंद जब मेन सप्लाई चालू हुई तो महादेव नगर फीडर बैठ गया। शिवप्रसाद नगर कॉलोनी में लगे ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी से पूरी रात बिजली गुल रही। यहां के निवासी प्रो. अनूप मिश्रा ने बताया कि बुधवार दोपहर एक बजे सप्लाई चालू हुई लेकिन कुछ देर बाद फिर कट गई। कॉलोनी के लगभाग 200 घरों में बिजली के साथ पानी का संकट बना रहा। जेई धनंजय ने बताया कि ओवरलोडिंग के चलते समस्या आई। लोड बांटकर बारी-बारी से बिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.