नोएडा, जून 23 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में किराये के फ्लैट में रहने वाली महिला ने बिजली कटने पर मेंटनेंस दफ्तर में कार्यरत कर्मचारी को 48 सेकेंड में 23 थप्पड़ जड़ दिए। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने इसका संज्ञान लेकर महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बाद में दोनों को जमानत मिल गई। सेक्टर-113 थाना प्रभारी ने बताया कि सोसाइटी के सीवी-7 टावर में ज्योति मिश्रा किराये के फ्लैट में रहती हैं। उन्होंने डीजी कनेक्शन नहीं लिया हुआ है। बीते शनिवार को तड़के तीन बजे उनके फ्लैट की बिजली गुल हो गई। काफी देर तक जब आपूर्ति शुरू नहीं हुई, तो महिला अपने साथी अमित के साथ मेंटेनेंस दफ्तर पहुंच गई। वहां पहुंचते ही वह दफ्तर में तैनात कर्मचारी कमल से उलझ गई। कहासुनी कुछ ही समय में मा...