नोएडा, मई 18 -- ग्रेनो वेस्ट के अजनारा होम्स सोसाइटी का मामला बिजली कटने पर डीजी भी न चलाने का आरोप ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में खराब व्यवस्थाओं के चलते लोग परेशान हैं। रविवार को सुबह पानी और रात में बिजली की समस्या से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बिजली कटौती के दौरान कई टावरों में लिफ्ट भी बंद रहे, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई।

समस्या का विवरण सोसाइटी निवासी दिनकर पांडे ने बताया कि लोग लगातार विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। उनका आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन की लापरवाही के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली जाने के बाद सोसाइटी में डीजी नहीं चलाया जाता, जिसके कारण लिफ्ट बंद हो जाती हैं और भीषण गर्मी में लोगों को...