इटावा औरैया, मार्च 19 -- इटावा, संवाददाता। नगर पालिका की बिजली बकायेदारी में काटे जाने के बाद विभागीय कामकाज प्रभावित रहा। दूसरे दिन तो जेनरेटर चलाकर जरूरी फाइलों का निपटारा किया गया। बिजली विभाग ने पालिका पर करीब 35 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। नोटिस के बावजूद भुगतान न होने पर बिजली कनेक्शन काटा गया था । बुधवार को उम्मीद थी कि आपूर्ति बहाल हो जाएगी, लेकिन शाम तक दफ्तर में अंधेरा ही पसरा रहा। ईओ संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि बिजली निगम के उच्चाधिकारियों से इस संबंध में बातचीत चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.