पटना, मार्च 18 -- कोतवाली थाना क्षेत्र की एक वृद्ध महिला के बैंक खाते से जालसाजों ने 56 हजार की निकासी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाने की पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। जालसाज ने पीड़िता के मोबाइल पर कॉल किया और बोला कि बिजली विभाग से कनीय अभियंता बोल रहा हूं। आपका मीटर अपडेट मांग रहा है। इसे करवा लीजिये नहीं तो बिजली कट हो जाएगी। जालसाज ने पीड़िता से साउथ बिहार एप डाउनलोड करने के लिए बोला। पीड़िता ने एप को डाउनलोड किया। उसके बाद एप के जरिये 13 रुपये पेमेंट के लिए बोला गया। उसका पेमेंट कर दिया गया। उसके पांच मिनट बाद ही पीड़िता के खाते से 56 हजार रुपये की निकासी हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...