मुजफ्फरपुर, मई 18 -- ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में बिजली बिल अपडेट करने और कनेक्शन काटने का झांसा देकर साइबर फ्रॉड गिरोह के शातिरों ने ठगी का एक नया जाल बिछाया है। एक सप्ताह के भीतर शातिरों ने अलग-अलग क्षेत्रों के तीन लोगों को निशाना बनाया। उनके बैंक खातों से कुल 2.75 लाख रुपये उड़ा लिए। ठगी के शिकार पीड़ित सिकंदरपुर कुंडल रामनाथ साह के खाते से बीते रविवाद को 85 हजार, काजी मोहम्मदपुर के दामूचक के सोहन कुमार के खाते से मंगलवार 95 हजार और ब्रह्मपुरा के कृष्णा टोली के सबिता देवी के खाते शनिवार को 95 हजार रुपए की ठगी की गई। एक ही पैटर्न पर तीनों से ठगी की गई। जानकारी के अनुसार, शातिरों ने पीड़ितों के मोबाइल पर एक मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा था कि आपका पिछले महीने का बिजली बिल अपडेट नहीं है। आज रात साढ़े नौ बजे बिजली काट दी जाएगी।...