गोपालगंज, मई 3 -- गोपालगंज। बिजली संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए सोमवार को बिजली कंपनी कार्यालयों में विशेष शिविर का आयोजन होगा। शिविर में बिजली आपूर्ति, बिलिंग, स्मार्ट मीटर व रूफटॉफ सोलर संबंधित सभी जानकारी व शिकायतें दर्ज की जाएगी। बिजली संबंधित शिकायतों को तय समय सीमा में समाधान के लिए कंपनी के वरीय अधिकारी भी विशेष शिविर में उपस्थित रहेंगे। कार्यपालक अभियंता आपूर्ति मो. इकबाल अंजुम ने बताया कि कंपनी के निर्देश के आलोक में उपभोक्ताओं के सुविधा को लेकर सोमवार व शुक्रवार को विशेष शिविर के आयोजन किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...