नई दिल्ली, जून 22 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने च्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियों द्वारा सीएजी ऑडिट का विरोध करने के लिए दायर याचिका को उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है। इससे उनके ऑडिट का रास्ता साफ़ हो गया है। उन्होंने कहा कि अब सीएजी ऑडिट से संबंधित सुनवाई उपराज्यपाल कर सकेंगे।

कोर्ट का निर्णय उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियों द्वारा हाई कोर्ट में सीएजी ऑडिट का विरोध करने के लिए जाने से आम आदमी पार्टी सरकार, अरविंद केजरीवाल और बिजली कंपनियों के बीच चल रही मिलीभगत की सच्चाई दिल्ली की जनता के सामने उजागर हो गई है। दिल्ली सरकार ने पूरे राजनीतिक इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प के साथ हाई कोर्ट में दिल्ली की जनता के हितों का पक्ष रखा। इसी का परिणाम है कि उच्च न्यायालय ने बिजल...