नई दिल्ली, मई 21 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार जल्द ही बिजली कंपनियों (डिस्कॉम) का ऑडिट सीएजी से करवाएगी। यह जानकारी गुरुवार को ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने दी। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियों द्वारा घाटे के रूप में 38 हजार करोड़ रुपये मांगे जा रहे हैं। ऐसे में यह पता लगाना आवश्यक है कि कंपनियों को वास्तव में घाटा हुआ या नहीं। इसलिए सीएजी से इन कंपनियों को ऑडिट कराया जाएगा ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बिजली के बिलों में कोई अतिरिक्त बोझ जनता पर नहीं डालेगी। ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि बिजली कंपनियों द्वारा घाटे को लेकर 38,000 करोड़ रुपये मांगे जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए सरकार ने बनाया मास्टर प्लान लेकिन यह पता लगाना आवश्यक है कि इन कंपनियों को कैसे घाटा हुआ। अगर इन्हें घा...