बिजली कंपनियों का कैग से ऑडिट होगा : सूद
नई दिल्ली, जून 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने उच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियों द्वारा सीएजी ऑडिट का विरोध करने के लिए दायर याचिका को उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है। इससे उनके ऑडिट का रास्ता साफ हो गया है। सूद ने कहा कि अब सीएजी ऑडिट से संबंधित सुनवाई उपराज्यपाल कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियों द्वारा हाईकोर्ट में सीएजी ऑडिट का विरोध करने के लिए जाने से आम आदमी पार्टी सरकार और बिजली कंपनियों के बीच चल रही मिलीभगत की सच्चाई जनता के सामने उजागर हो गई है। यह भी पढ़ें- बिजली कंपनियों का सीएजी से होगा ऑडिट, नहीं बढ़ने देंगे दाम- आशीष सूद दिल्ली सरकार ने पूरी राजनीतिक इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प के साथ हाईकोर्ट में दिल्ली की जनता के हितों का पक्ष रखा। इसी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.