बिजली और स्वच्छता विभाग के अभियंताओं से मिले यूनियन नेता
गिरडीह, जून 6 -- डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त बिजली एवं पेयजल समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शनिवार को झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल विद्युत विभाग के महाप्रबंधक तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने दोनों विभागों के अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की दिशा में ठोस पहल करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग के महाप्रबंधक को बताया कि डुमरी प्रखंड के कई गांवों में बिजली के पोल और तार काफी जर्जर हो चुके हैं, जिससे कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। यूनियन नेताओं ने जर्जर पोल और तारों को अविलंब बदलने की मांग करते हुए कहा कि इससे ग्रामीणों को सुरक्षित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। इसके अलावा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.