अमरोहा, मार्च 30 -- गजरौला। बिजली व रास्ते की समस्या से सुल्ताननगर के लोग जूझ रहे हैं। शिकायतों के बाद भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। रविवार को मोहल्ले वाले चेयरमैन आवास पर अपनी समस्या को लेकर पहुंचे तथा पूर्व विधायक से मिलकर समस्या का समाधान करवाने की मांग की। सुल्ताननगर मोहल्ले में स्थित नई कालोनी में अभी तक बिजली की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी है। लोग बिजली विभाग से बिजली के खंभे लगवाने की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। वहीं रास्ते भी कच्चे हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव होने पर लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। रविवार को लोग चेयरमैन आवास पहुंचकर पूर्व विधायक हरपाल सिंह से समस्या का समाधान करवाए जाने की मांग की। इस दौरान रूबी चौहान, पूजा, मिथलेश, आशा देवी, गाय...