लखनऊ, अप्रैल 11 -- उच्च प्राथमिक स्कूल, तेलीबाग का मामला स्कूल की बिजली काटे जाने से नाराज बच्चों का प्रदर्शनलखनऊ, कार्यालय संवाददातातेलीबाग स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की शुक्रवार को बिजली काटे जाने से स्कूल में पानी की आपूर्ति बंद हो गई जिससे बच्चों को परेशानी हुई। शनिवार को नाराज बच्चों ने स्कूल में प्रदर्शन किया। बच्चों ने कहा कि बिजली व पानी बहाल करो, बिना बिजली पढ़ाई नहीं के नारे लगाए। बच्चों के समर्थन में अभिभावक व एसएमसी सदस्य भी आ गए।अभिभावकों ने बच्चों के प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुछ देर बाद स्कूल की बिजली आपूर्ति शुरू की। तब जाकर बच्चों ने राहत की सांस ली। 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।उच्च प्राथमिक विद्यालय में करीब 150 से अधिक बच्चे पढ़ते हैं। शिक्षकों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह ...