बिजली और खाद की किल्लत में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावंनी
अमरोहा, मई 20 -- मंडी धनौरा। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट पदाधिकारियों की पंचायत स्थानीय बिजली उपकेंद्र पर आयोजित की गई। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन व संबंधित विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई गई। पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी आलोक सिंह ने कहा कि धान व अन्य फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को प्रतिदिन कम से कम 16 से 18 घंटे बिजली मिलनी चाहिए। कहा कि मौजूदा बिजली आपूर्ति किसानों के लिए पर्याप्त नहीं है, इससे फसलें प्रभावित हो रही हैं। चेतावनी दी कि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो किसान आंदोलन करेंगे। यह भी पढ़ें- भाकियू ने बीडीओ को सौंपा पांच सूत्रीय मांग पत्र छुट्टा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा भी उठाया। प्रशासन से मांग की गई कि छुट्टा पशुओं के लिए उचित व्यवस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.