बिजली ऑपरेटर से मारपीट पर भड़के कर्मचारी, उपकेंद्र पर प्रदर्शन
जौनपुर, सितम्बर 6 -- सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। सुरेरी विद्युत उपकेंद्र पर तैनात ऑपरेटर से मारपीट और सरकारी अभिलेख फाड़ने का सिपाही पर आरोप है। घटना से नाराज बिजलीकर्मियों ने रविवार को उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। करीब 45 मिनट तक चले प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। विभागीय अधिकारियों के समझाने के बाद कर्मचारी शांत हुए। चेतावनी दी कि 24 घंटे के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
घटना के विवरण विद्युत उपकेंद्र पर तैनात ऑपरेटर अजय कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को उनकी ड्यूटी शाम चार बजे से रात 11:59 बजे तक थी। रात करीब साढ़े नौ बजे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। आरोप है कि रात करीब पौने ग्यारह बजे सुरेरी थाने में तैनात एक आरक्षी उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.