हापुड़, अप्रैल 25 -- शहर में वैसे तो जगह-जगह बिजली की जर्जर लाइन है, इन लाइनों में आएदिन फाल्ट हो जाता है और बिजली बाधित हो जाती है। लेकिन सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने शनिवार को मिनाक्षी रोड स्थित अपने आवास के आसपास जर्जर बिजली की लाइन को दुरूस्त कराने के लिए विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता के साथ सड़क पर उतरकर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता को लाइन दुरूस्त कराने के निर्देश दिए। नगर के मिनाक्षी रोड पर बिजली की जर्जर लाइन है, भीषण गर्मी के दिनों में लाइनों में फाल्ट हो जाता है, इससे आसपास की कालोनियों की बिजली बाधित हो जाती है। इससे गर्मी के दिनों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने शनिवार को विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को अपने मिनाक्षी रोड स्थित कैंप कार्यालय पर बुलाया। इसके बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.