बिजनौर, अप्रैल 2 -- ​बिजनौर। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। विभाग के 'आरएमएस बिलिंग सिस्टम' में मेंटेनेंस और कॉन्फ़िगरेशन कार्य के चलते आज, यानी 3 अप्रैल 2026 की रात से बिजली से जुड़ी तमाम ऑनलाइन सेवाएं बाधित रहेंगी। अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल, बिजनौर धर्मराज सिंह ने बताया, कि यूपीपीसीएल के आधिकारिक पत्र के अनुसार, बिलिंग सिस्टम और ऑनलाइन सेवाएं 03 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) रात 10:00 बजे से शुरू होकर 04 अप्रैल 2026 (शनिवार) दोपहर 02:00 बजे तक ​कुल अवधि लगभग 16 घंटे पूर्ण रूप से बंद रहेंगी।​कौन-कौन सी सेवाएं होंगी प्रभावित?​इस 16 घंटे के दौरान यूपीपीसीएल का पोर्टल और मोबाइल ऐप पूरी तरह बंद रहेगा, जिससे निम्नलिखित कार्य नहीं हो सकेंगे:​ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान।​स्मार्ट मीटर का रिचार्ज...