शामली, जनवरी 24 -- कांधला। गांव एलम में बिजली बिल की जांच करने गए संविदा कर्मियों पर उपभोक्ता ने गाली-गलौज और मारपीट की। संविदा कर्मी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव एलम में स्थित बिजली घर पर तैनात संविदा कर्मी लाइनमैन जुनैद व अनुज ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही उपभोक्ता का बिल खराब होने की सूचना मिली थी। इसे चेक करने के लिए संविदा कर्मी लाइनमैन संजीव के घर पहुंचे और बिल के बारे में पूछताछ की। इस पर बिजली उपभोक्ता आग-बबूला हो गया और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि संविदा कर्मी ने उपभोक्ता को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उपभोक्ता नहीं माना और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा होने पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों की भीड़ ने किसी तरह संविदा कर्मी...