हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 20 -- बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को 37 घंटे तक बिजली की ऑनलाइन सेवाएं नहीं मिल सकेंगी। बिजली उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं आधुनिक डिजिटल सुविधा के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा नया बिलिंग प्रणाली लायी जा रही है। इस कारण बुधवार की शाम 7 बजे से शुक्रवार (22 मई) की सुबह 8 बजे तक बिजली उपभोक्ताओं से संबंधित सभी ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। ऊर्जा विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि इस दौरान उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर रिचार्ज नहीं होने की स्थिति में भी बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी। इस अवधि में बिजली बिल भुगतान, स्मार्ट प्रीपेड रिचार्ज, नया विद्युत कनेक्शन, लोड या नाम परिवर्तन, बिल सुधार सहित अन्य ऑनलाइन सेवाएं नहीं मिलेंगी। दोनों बिजली कंपनियों ने बिजली ...