वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से विशेष मेगा कैंप चल रहा है। इस बार कैंप को दो श्रेणी में बांटा गया है। विशेष स्मार्ट मीटर काउंटर कैंप 15 मई से 30 जून तक चलेगा, जबकि, कमर्शियल मेगा कैंप 22 मई तक चलेगा। यह जानकारी पूर्वांचल-डिस्कॉम के एमडी शंभु कुमार ने भिखारीपुर हाइडिल कॉलोनी स्थित डिस्कॉम मुख्यालय में शनिवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में दी। एमडी ने बताया कि विशेष स्मार्ट मीटर काउंटर कैंप सभी विभागीय खंडीय एवं उपखंड कार्यालयों में स्थापित किए गए हैं। इनका मुख्य उद्देश्य स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को वापस पोस्टपेड मोड में ट्रांसफर करना, मोबाइल नंबर अपडेट करना है। यह भी पढ़ें- 18 से 21 मई तक मेगा कैंप में करें बिजली की शिकायत कमर्शियल मेगा कैंप ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुबह 1...