बागपत, मार्च 28 -- बड़ौत। बिजली चोरी रोकने के उद्देश्य से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर अब उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का आरोप है कि बकाया अधिभार जमा करने के बावजूद कई घरों और दुकानों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो रही। रिचार्ज खत्म होने के बाद स्मार्ट मीटर वाले घरों की बत्ती गुल हो रही है। अगले रोज बकाया जमा करने के बावजूद बत्ती सुचारू होने में काफी दिक्कतें आती हैं। स्थानीय उपभोक्ताओं हरेंद्र तोमर, राकेश, नितिन का कहना है कि ठीकेदारों द्वारा खासकर मध्यम वर्गीय परिवारों के घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। रिचार्ज आधारित व्यवस्था होने के कारण बैलेंस खत्म होते ही बिजली आपूर्ति तत्काल बंद हो जाती है, जिससे अचानक अंधेरा छा जाता है। गर्मी के मौसम में इससे लोगों को अधिक दिक्कतों का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.