लखनऊ, अप्रैल 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। बिजली उपभोक्ता 16 घंटे तक पावर कारपोरेशन की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे। इसमें बिलिंग प्रणाली, ऑनलाइन उपभोक्ता पोर्टल, यूपीपीसीएल कंज्यूमर एप पर उपलब्ध सभी ऑनलाइन सेवाएं मसलन बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिल जेनरेशन, भार वृद्धि आदि शामिल हैं। दरअसल, पावर कारपोरेशन द्वारा गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि पावर कारपोरेशन और उसके सहयोगी डिस्कॉम पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम एवं केस्को हेतु आरएमएस बिलिंग प्रणाली पर मेंटेनेंस एवं कॉन्फिगरेशन करने के कारण शुक्रवार को रात्रि 10 बजे से शनिवार को दोपहर दो बजे तक, पूर्ण रूप से बंद रहेगी। किसी भी सहायता के लिए 1912 पर संपर्क किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.