बिजली उपभोक्ताओं को समय पर व सही बिल उपलब्ध कराए जाएं : आयोग
रांची, अक्टूबर 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (जेएसईआरसी) ने उपभोक्ता-केंद्रित विद्युत व्यवस्था पर आदेश देते हुए कहा है कि बिजली उपभोक्ताओं को समय पर एवं सही विद्युत बिल उपलब्ध कराया जाएं। दरअसल उपभोक्ता-केंद्रित विद्युत व्यवस्था को लेकर झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (जेएसईआरसी) के हरमू स्थित कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में मंगलवार को राज्य सलाहकार समिति (सीएसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नवनीत कुमार ने की। इसमें आयोग के सदस्य (विधि) महेंद्र प्रसाद, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव के. श्रीनिवासन तथा आयोग के सचिव आरपी नायक ने भाग लिया। बैठक में राज्य के विद्युत क्षेत्र से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। उपभोक्ताओं को बेहतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.